फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में अराजकतत्वों ने फूंका एक समुदाय का झंडा, फूटा गुस्सा

Sun, 11 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 कस्बे में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने के लिए एक समुदाय का झंडा जला दिया। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए झंडा लगाया गया था। रविवार की सुबह जानकारी होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मनौरी-चायल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराते हुए जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


    चायल कस्बे के मनौरी मार्ग पर धार्मिक कार्यक्रम को लेकर सजावट की गई है। जगह-जगह बल्ली गाड़कर झंडे लगाए गए हैं। शनिवार की रात अराजकतत्वों ने तीन बल्लियों को तोड़ते हुए उसमें लगे झंडे को बीच सड़क पर रख आग लगा दी। झंडा जलाए जाने की खबर रविवार की सुबह लोगों को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ाें की तादाद में लोगों ने चायल-मनौरी मार्ग पर जाम लगा दिया। माहौल बिगड़ता देख एसडीएम चायल सीओ के साथ मौके पर पहुुंचे और किसी तरह उग्र लोगों को शांत कराया।

करीब आधा घंटे तक जाम में फंसे रहे। लोगों का मानना है कि किसी ने साजिश के तहत सद्भाव बिगाड़ने के लिए ऐसा कराया है। गुस्साए लोगाें को शांत कराने के बाद पुलिस ने अराजकतत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें