फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में जला दी गेहूं की फसल

Sun, 22 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। जमीन की रंजिश में दबंगों ने केमिकल डालकर अरई सुमेरपुर गांव के एक किसान की 2.50 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल फूंक दी। भुक्तभोगी ने गांव के ही एक युवक समेत चार लोगों पर फसल बर्बाद करने की आशंका जाहिर करते हुए चरवा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव निवासी धर्म नारायण ने बताया कि उसकी जमीन का करीब सालभर पहले फर्जीवाड़ा करके गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बैनामा करा लिया था। एसडीएम की अदालत में यह मामला अभी लंबित है। साथ ही इस जमीन पर कब्जे को लेकर उसकी विपक्षियों के साथ तनातनी भी बनी हुई है। इसी बीच रविवार की सुबह जब वह अपने खेतों की ओर गया, तो उसकी करीब 2.50 बीघा जमीन में खड़ी गेहूं की फसल झुलसी हुई थी।

भुक्तभोगी को आशंका है कि रात में किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसकी फसल को जला दिया है। इसकी जानकारी लगते ही गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भुक्तभोगी ने घटना की शिकायत चरवा कोतवाली पुलिस को दे दी है। इसमें उसने अपने उन्हीं विपक्षियों पर आशंका जाहिर की है, जिनसे उसका जमीन को लेकर झगड़ा है। एसओ चरवा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं 2.50 बीघा में बोई गई गेंहू की सारी फसल झुलस जाने से किसान और उसके परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें