फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से मलबे में दबा परिवार

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाने के ननमई गांव में मंगलवार की रात कच्ची दीवार ढहने से एक परिवार के आधा दर्जन लोग मलबे के नीचे दब गए। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल  में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


कोखराज क्षेत्र के ननमई निवासी विजय कुमार अपने पूरे परिवार के साथ बरामदे में सो रहे थे। घटना मंगलवार देर रात की है। बताते हैं जोरदार बरसात हो रही थी। इस दौरान विजय लाल के घर की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। दीवार ढहने से उसके मलबे के नीचे विजय कुमार, उसकी पत्नी रानी देवी, पुत्र राहुल, विवाहित बेटी विमला देवी उसके बच्चे यश और राधिक दब गए। गनीमत रही कि शोर सुन मोहल्ले वाले मदद के लिए टूट पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि विजय लाल का पूरा परिवार मिट्टी के मलबे के नीचे दबा हुआ था। नीचे से रोने की आवाज सुनाई पड़ रही थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी लोगोें को मलबे के नीचे से बाहर निकाला। रात में ही घायलोें को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें