फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ के साथ मारपीट मामले में लामबंद हुए शिक्षक

Tue, 28 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
सरायअकिल के सुरसेनी गांव में बीएलओ के साथ हुई मारपीट को लेकर शिक्षक लामबंद हो गए हैं। सोमवार को शिक्षकों ने बीएसए से शिकायत करते हुए कार्रवाई कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मारपीट के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तीन दिन के भीतर नहीं होती तो वह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


   प्राथमिक विद्यालय सुरसेनी के प्रधानाध्यापक सियाराम गांव के बीएलओ हैं। 21 फरवरी को गांव में उनके साथ मारपीट की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 फरवरी को सीओ चायल बयान लेने आए थे। बयान देकर जैसे ही वह स्कूल से निकले तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। उनके दो सहायक अध्यापकों को भी घायल किया गया था। इस मामले में सरायअकिल थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला दर्ज किया था। इससे शिक्षकों में आक्रोश है।

गुस्साए शिक्षकों ने अध्यक्ष मुलायम सिंह, मंत्री ध्यान सिंह के नेतृत्व में सोमवार को बीएसए का घेराव किया। बीएसए को बताया कि दो बार घटना होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की। उल्टा शिक्षकों के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया तो संगठन के बैनर तले शिक्षक धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अशोक  कुमार द्विवेदी, जिये सिंह, विनोद सिंह, रमेश सिंह, ईश्वर शरण, संतोष सिंह, विनय सिंह, मो. इसरार, हाजी इकबाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ भी करेगा आंदोलन
मंझनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ हुई घटना निंदनीय है। यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो शिक्षामित्र संघ आंदोलन करेगा और शिक्षकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें