फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की टक्कर से कारोबारी की मौत

Thu, 29 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बेनीराम कटरा के समीप बुधवार दोपहर बाइक सवार ने कार से उतरे कारोबारी को टक्कर मार दिया। हादसे में कारोबारी व बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। तीनों को सरायअकिल सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


  इलाहाबाद के राजापुर निवसी अमरनाथ (65) पुत्र ननकू फर्नीचर कारोबारी था। वह बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्त के साथ कार में बैठकर कोरीपुर गांव जा रहा था। बेनीराम कटरा के समीप वह कार से नीचे उतरकर लघु शंका के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान इलाहाबाद की ओर जा रहे बाइक सवार अंशु पुत्र सुरेश निवासी नौबस्ता करारी ने टक्कर मार दिया। हादसे में अमरनाथ, अंशु व उसके साथ बाइक बैठी चचेरी बहन गीता पुत्री नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गई।

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से तीनों को सरायअकिल सीएचसी ले जाया गया। इलाज के दौरान ही अमरनाथ ने दम तोड़ दिया। अंशु व गीता की हालत गंभीर थी। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खबर मिलने पर अमरनाथ के परिजन अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें