फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से सहमा कुनबा

Mon, 25 Jul 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
हत्या के चार माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।  रविवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मंाग पीड़ित ने की। आरोप है कि कोखराज पुलिस की सह पर हत्यारे खुले आम गांव में घूम रहे है।
विज्ञापन


कोखराज थानाक्षेत्र के बैरिहा निवासी मोती लाल को 23 मार्च को गांव के ही कुछ लोग बहला कर मुंबई ले गए और वहीं पर उसकी हत्या कर दी। मोती लाल का भाई शरीफ पहले से ही बांबे रहकर काम करता था। भाई की मौत की खबर जब शरीफ को हुई तो उसने बोइसर थाना जिला महाराष्ट्र जाकर भाई की हत्या की नामजद तहरीर दी। महाराष्ट्र पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में महाराज पुलिस ढूढ़ते हुए कौशाम्बी भी आई और कोखराज पुलिस से मिली पर स्थानीय पुलिस ने मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

जिससे महाराष्ट्र पुलिस ने कौशाम्बी एसपी से भी मिली। एसपी ने महाराष्ट्र पुलिस को जल्द से जल्द हत्याराें की गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया लेकिन युवक की हत्या के चार माह बाद भी कौशाम्बी पुलिस हत्यारोें को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। उधर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से युवक का परिवार डरा सहमा हुआ है। रविवार को एसपी से मिले पीड़ित ने  सुरक्षा की गुहार लगाया है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा शिकायतकर्ता को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें