फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Fri, 14 Jun 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के चौरा (निंदूरा) निवासी अर्जुन प्रसाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीना का विवाह करीब दो साल पहले प्रयागराज के धूमनगंज में राजेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो महीने भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेटी को बेरहमी से पीटा। फिर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित पिता ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति राजेश कुमार, सास बसंती और नंद सविता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें