फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरागीपुर गांव में चले ईंट-पत्थर

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह शराब के नशे में धुत नशेड़ियों ने जमकर बवाल किया। ईंट-पत्थर से हमला किया गया। हमलावरों ने चाय की दुकान में बैठे युवक को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर गांव निवासी राकेश और दशरथ सगे भाई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह शराब के नशे में दशरथ के बेटे राकेश से भिड़ गए। उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। इसके बाद नशेड़ियों ने एक होकर चाय की दुकान में बैठे शेरू पुत्र तुलसी को पीटना शुरू कर दिया।

उधर बेटे को पिटता देख पिता ने ईंट-पत्थर फेंका। ईंट-पत्थर लगने से एक-दो राहगीर भी चोटहिल हो गए। मारपीट देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें