फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर दबंगों ने फेंके ईंट-पत्थर

Thu, 24 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत गंज करारी के रहने वाले मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव के घर बुधवार की शाम दबंगों ने जमकर ईंट-पत्थर फेंके। हमलावरों ने घर के सामने लगे नल को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब तक मोहल्ले के अन्य लोग विरोध करते हमलावर भाग निकले। सपा नेता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ला निवासी सोएब अहमद समाजवादी पार्टी में मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव हैं। बुधवार की रात वह परिवार के साथ घर के भीतर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अराजक तत्वों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। दरवाजे पर पहुंचे हमलावरों ने घर पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके। हमला देख सपा नेता जान बचाकर घर के भीतर ही छिपे रहे। मोहल्ले में सपा नेता के घर तांडव की भनक लगते ही लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। जब तक मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर भाग निकले। सपा नेता ने बताया कि पांच मार्च को भी उनके घर पर हमला किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद सपा नेता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें