फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में सेक्रेटरी को सटाया तमंचा

Tue, 10 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सराय अकिल थाने के बिगहरा गांव में रविवार को खुली बैठक में गांव के युवक ने सेक्रेटरी को तमंचा सटा दिया। इससे बैठक में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित सेक्रेटरी ने मामले की शिकायत चौकी में की। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार की सुबह सेक्रेटरी ने सराय अकिल पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बिगहरा गांव में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी और सेक्रेटरी सत्य प्रकाश पांडेय ने रविवार को पंचायत भवन में खुली बैठक की मुनादी कराई थी।

दोपहर में 11 बजे ग्रामीण पंचायत भवन में एकत्रित हुए। प्रधान की अध्यक्षता में गांव के गरीबों को इंदिरा आवास का लाभ दिए जाने के लिए पात्रों के नाम कार्रवाई रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे थे। इसी बीच गांव के सोनू पुत्र बालकराम, अत्तू पुत्र मुन्नीलाल, नानबाबू पुत्र राजेश्वर, संकट पुत्र अलख निरंजन मौके पर पहुंचे और कोटे का प्रस्ताव करने का दबाव सेक्रेटरी पर बनाने लगे। सेक्रेटरी ने बाद में प्रस्ताव कराने की बात कही तो उसे तमंचा सटा दिया। इससे बैठक में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने कार्रवाई का रजिस्टर भी फाड़ डाला। प्रधान प्रतिनिधि विनोद दुबे समेत गांव के कई लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपियों को मौके से खदेड़ा।

उधर सेक्रेटरी बीच में ही बैठक छोड़कर तिल्हापुर चौकी पहुंचे और शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सेक्रेटरी सत्य प्रकाश पांडेय सोमवार को सराय अकिल थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। एसओ पीके यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। उधर घटना के बाद से प्रधान पक्ष के लोगों में आरोपियों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें