फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल किसान के पैसे उड़ाए

Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में साइबर क्राइम के शातिर बदमाशों ने अपना जाल बिछा दिया है। एक के बाद एक किसान और युवक इन शातिरों के मकड़जाल में फंस रहे हैं। बुधवार को मंझनपुर फरीदपुर गांव के एक युवक के खाते से  76 हजार रुपये पार कर दिया गया। जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने एटीएम कार्ड के साथ खाता लॉक कराते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर टेवां गांव निवासी हीरालाल ने बताया कि बुधवार को वह मंझनपुर स्थित एटीएम बूथ पर पैसा निकालने आया था। पर, एटीएम मशीन में गड़बड़ी के कारण पैसा नहीं निकला। युवक की मानें तो इस दौरान एटीएम बूथ पर मौजूद एक अन्य युवक ने उससे एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने में मदद करने की कोशिश की थी। पर, सर्वर फेल होने के कारण खाते से पैसा नहीं निकल सका। इसके बाद उसके खाते से चार बार में 76 हजार रुपये अलग-अलग बैक खाते में स्थानांतरित कर दिए गए।

शाम को जब उसने मोबाइल पर खाते से पैसा निकाले जाने का मैसेज पढ़ा, तो वह सन्न रह गया। उसने शुक्रवार को बैंक पहुंचकर घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को देते हुए एटीएम कार्ड लॉक कराया। साथ ही खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें