फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक को मारी गई गोली, गंभीर

Tue, 23 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
 पूरामुफ्ती के अकबरपुर सल्लाहपुर में हाइवे किनारे एक चाय की दुकान में रोजगार सेवक को सोमवार रात गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से रोजगार सेवक की हालत गंभीर है, उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अकबरपुर सल्लाहपुर निवासी सुनील पाल (32) पुत्र गनेश पाल ग्राम पंचायत में संविदा पर रोजगार सेवक के पद पर तैनात है। सुनील पाल सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साथियों के साथ हाइवे किनारे शमसाद की चाय की दुकान पर बैठा था। इसी बीच अचानक सुनील को गोली मार दी गई।

गोली उसके पेट में लगी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गोली लगते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को आनन-फानन इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल ले गई। सुनील के सभी साथी फरार हैं। पूरामुफ्ती एसओ अर्जुन सिंह ने दुकानदार शमसाद को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला सुनील अपने साथियों के साथ शराब के नशे में बैठकर किसी मसले पर बातचीत कर रहा था। दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


एएसपी आशुतोष मिश्र का कहना है कि देशी तमंचे से गोली चली है। प्रथमदृष्टया यही प्रतीत होता है कि असलहे को चेक करते समय हादसा हुआ। सुनील पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। घटना के बाद से सुनील का एक साथी फरार है। उसकी खोजबीन की जा रही है। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें