सड़क पार कर रही वृद्धा की अप्पे से टक्कर होने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खरसेन का पूरा मजरा बसुहार गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पुत्री मोहन सिंह चिरारी गांव में रिश्तेदार के यहां गई थी। वह वापस अपने घर आ रही थी। वह सरायअकिल पावर हाउस के पास सड़क पार कर रही थी कि सामने से आ रही एक अप्पे ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्धा सड़क पर लहूलुहान होकर गिर कर तड़पने लगी। हादसा देख आस पास के लोग वृद्धा के घर सूचना देने के बाद उसको इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वृद्धा ने मौके पर दम तोड़ दिया।
इस दौरान चालक अप्पे लेकर फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।