फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूटी आबरू, परिजनों ने की पिटाई

Sat, 25 Apr 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा इलाके के एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात रिश्ते को कलंकित करते हुए भाभी की ही अस्मत लूट ली। आरोप है कि विवाहिता के चीखने-चिल्लाने पर आए परिजनों ने उसे ही दोषी ठहराया। साथ ही ससुरालियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर पुलिस ने भी उसे डांटकर भगा दिया। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसओ चरवा को खुद प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उधर, रात हुई घटना के बाद से विवाहिता सहमी हुई है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर में वह सास-ससुर और देवर के साथ रहती है। आरोप है कि देवर आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता रहता है। इसकी शिकायत भी उसने कई बार पति और सास-ससुर से की। इसके बाद भी देवर की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात गर्मी के कारण वह आंगन में सो रही थी। घर के अन्य सदस्य बाहर सोए थे। आरोप है कि आधी रात देवर बहाने से घर चला आया।

सोते समय उसका मुंह दबाकर दुराचार किया। देवर के चंगुल से छूटने के बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। विवाहिता की चीखें सुन भीतर आए सास-ससुर ने उसके ऊपर ही दोष लगाते हुए चुप रहने की चेतावनी दी। इतना ही नहीं सुबह जब उसने सबसे देवर की करतूत बताने की बात कही तो सास-ससुर और देवर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। सुबह विवाहिता देवर की शिकायत लेकर चरवा कोतवाली गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे ही डांटकर भगा दिया। युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी रतनकांत पांडेय ने एसओ चरवा को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें