फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में दफनाया गया आबिस का शव

Thu, 05 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 आतंकी हमले में मारे गए फिल्म प्रोड्यूसर आबिस रिजवी के शव का बुधवार को मुंबई के रहमताबाद कब्रिस्तान (मजगांव) में दफना दिया गया। आबिस का शव बुधवार की सुबह करीब पांच बजे फ्लाइट से उनके पिता व पूर्व राज्यसभा सांसद लेकर मुंबई पहुंचे थे। आबिस की मौत से बॉलीवुड व कौशाम्बी के लोग गमगीन हैं।
विज्ञापन


 31 दिसंबर की रात तुर्की के इस्तांबुल के मशहूर रेइना नाइट क्लब में फिल्म प्रोड्यूसर आबिस रिजवी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में लगभग 40 लोगों की मौत हुई थी। आबिस की मौत की खबर मुंबई व कौशाम्बी आई तो परिजन व रिश्तेदार गम में डूब गए थे। बड़े बेटे का शव लेने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. एएच रिजवी रविवार को ही अपनी पत्नी मीना रिजवी व बेटी रेशमा रिजवी के साथ तुर्की के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार की सुबह वह शव लेकर मुंबई आए। दोपहर करीब तीन बजे आबिस रिजवी का शव रहमताबाद कब्रिस्तान (मजगांव) में दफनाया गया। इसके अलावा कौशाम्बी में भी लोगों ने आबिस रिजवी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें