फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू में युवक को पीटकर लूट ली नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू में युवक को पीटकर लूट ली नगदी
विज्ञापन

नई तहसील के सामने हुई घटना, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू कस्बा स्थित नई तहसील के सामने नाश्ता कर रहे एक युवक को मंगलवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसकी जेब में रहा रुपया भी लूट लिया। पीड़ित ने बुधवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकिया (रामपुर धमावां) निवासी गुलाब पुत्र स्व. रामआधीन ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। पीड़ित की मानें तो मंगलवार दोपहर वह सिराथू में नई तहसील के सामने एक दुकान पर नाश्ता कर रहा था। तभी दबंग चार की संख्या में वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जेब में रहा 10 हजार रुपया भी लूट लिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। इससे नाराज युवक ने बुधवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
महिलाओं सहित सात लोगों को पीटा, लहराए असलहे
हमलावरों पर घर में तोड़फोड़ करने का भी आरोप, सैनी के चकिया गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार शाम मामूली बात पर दबंगों ने एक युवक को घर में घुसकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन सहित पांच अन्य लोगों की भी पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने गृहस्थी का सामान तोड़ने के साथ दहशत फैलाने को असलहे भी लहराए। पीड़ित ने बुधवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

चकिया (रामपुर धमावां) निवासी गुड्डू पुत्र लल्लू ने बताया कि सोमवार दोपहर वह किसी काम से सिराथू जा रहा था। गौहानी गांव के समीप पड़ोसी दबंग ने उसे रोका और थ्रेेसर से गेहूं काटने के लिए अपने खेत चलने की बात कहने लगा। मना करने पर अपशब्द अभद्रता शुरू कर दी। उस वक्त मौके पर रहे लेागों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत करा दिया। पीड़ित की मानें तो इसी बात को लेकर मंगलवार शाम दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलहों तथा लाठी-डंडे से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आया। गाली-गलौज करते हुए भीतर घुसकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बहन सुमन, मोहल्ले की सूरसती, राजरानी, सुरेन्द्र, विजय व रमेश को भी पीटा। हमलावरों ने गृहस्थी का हजारों रुपया कीमत का सामान तोड़ डाला। शोर-शराबे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी तो हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें