फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक बाबू के सहारे घिसट कौशाम्बी ब्लॉक कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। 57 ग्राम सभाओं के विकास का जिम्मा संभालने वाला कौशाम्बी ब्लॉक कार्यालय खुद समस्याओं से घिरा है। समूचा दफ्तर महज एक बाबू के सहारे किसी तरह से घिसट रहा है। कार्यालय में बाबुओं के तीन महत्वपूर्ण पद महीनों से खाली चल रहे हैं। इसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में अकाउंटेंट, स्थापना, डिस्पैच तथा मनरेगा सहायक समेत लिपिक वर्ग के चार महत्वपूर्ण पद हैं।

इसके विपरीत कौशाम्बी ब्लॉक के में सिर्फ अकाउंटेंट अरुण कुमार श्रीवास्तव की ही तैनाती है। स्थापना लिपिक अभय सिंह का डेढ़ महीने पहले तबादला हो जाने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। एरियर, इंक्रीमेंट, बोनस आदि का काम भी रुका हुआ है। इसी तरह से चार माह पूर्व डिस्पैच बाबू व सहायक लेखाकर मनरेगा का भी स्थानांतरण हो चुका है। इससे सरकारी पत्राचार नहीं हो पा रहा है। मनरेगा बाबू के अभाव में वित्तीय स्वीकृति, मस्टर रोल निकालने, वितरण करने, पत्रावली के रखरखाव आदि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र का कहना है कि लिपिक के खाली पदों पर तैनाती के लिए पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही तैनाती करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें