फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप से दूल्हे के भाई व दुल्हन के पिता को उठा ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात पहुंची पुलिस ने शादी मंडप से दूल्हे के भाई व दुल्हन के पिता को थाने उठा ले गई। इससे हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई अराजकतत्वों की फर्जी सूचना पर 100-डॉयल पुलिस ने की थी। घंटों पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों को छोड़ा।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात बारात आई थी। रात युवती का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। सुबह दूल्हा युवती के दरवाजे पर पहुंचा। इसी दौरान 100 डॉयल पुलिस भी पहुंच गई। मंडप पर पुलिस को देख घराती और बाराती हैरान हो गए।

पुलिस मंडप से दूल्हे के भाई और युवती के पिता को थाने बुला ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। बेटी का पिता घर पहुंचा तो शादी की अन्य रस्में पूरी हुई। इंस्पेक्टर सैनी राकेश चौरसिया ने बताया कि किसी ने 100 डॉयल पुलिस को नाबालिग लड़की के साथ जबरन शादी कराए जाने की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडप से दूल्हे के भाई व दुल्हन के पिता को उठा ले गई पुलिस
अराजकतत्वों ने 100 डॉयल पुलिस को किया गुमराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें