फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ज्वेलरी शॉप से दस लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोतवाली क्षेत्र के नेहरूनगर मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप से नगदी समेत तकरीबन दस लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घटना की जांच की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नेहरूनगर मोहल्ला निवासी कपिल किशोर वर्मा पुत्र जगदीश चंद्र वर्मा ने मोहल्ले में ही ज्वेलरी की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह मंगलवार रात वह शटर का ताला बंद कर घर चला गया था। आधी रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर आलमारी से करीब 40 हजार रुपये, तकरीबन 4.30 लाख के सोने-चांदी के गहने पार कर दिए। इसके बाद चोर अंदर ही अंदर पड़ोसी श्यामसुंदर वर्मा पुत्र रामकुमार की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर कपड़ा और ज्वेलरी की दुकान में घुस गए। यहां से भी चोरों ने करीब पांच लाख रुपये के गहने पार कर दिए। सुबह टूटा शटर और दुकान में बिखरा समान देख भुक्तभोगियों के होश उड़ गए। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट ने घटना की जांच की। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। वहीं घटना से कस्बाइयों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें