फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उमरछा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उमरछा निवासी तबस्युम बेगम पुत्री इश्तियाक ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका विवाह पड़ोस के ही इरफान से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक पखवाड़े भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौता करने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर रविवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति इरफान, सास नजमा, इनके परिवार के ही गुलफाम, इमरान, सुल्तान, खुशनुदा व महमदा आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें