दीवानगी का शिकार हुई किशोरी
अस्मत का लुटेरा निकला प्रेमी, गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी इलाके की एक किशोरी दीवानगी का शिकार हो गई। अगवा करने वाला प्रेमी अस्मत का लुटेरा निकला। गर्भवती होने पर युवक शादी से मुकर गया। दोनों परिवार के बीच हुई बिरादरी की पंचायत में भी बात नहीं बनी। शुक्रवार को पीड़िता ने सैनी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का फतेहपुर जिले के एक युवक से प्रेम संबध हो गया। दो-चार मुलाकातों में दोनों ने साथ जीने-मरने की कमस खा ली। साल भर पहले युवक प्रेमजाल में फंसी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। बेटी की जिद के आगे घर वाले भी बेबस हो गए। बताया जा रहा है कि गर्भवती होने पर किशोरी ने शादी की जिद की तो युवक मुकर गया और गांव लाने के बाद उसे छोड़कर भाग निकला। प्रेमी के दगाबाजी की शिकायत किशोरी ने परिजनों से की। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। शुक्रवार को गर्भवती बेटी के साथ थाने पहुंचे पीड़ित कुनबे ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
----------------------
साथ जिएंगे, साथ मरेंगे
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी गैर बिरादरी के युवक के प्रेमजाल में फंस गई। दोनों के बीच साल भर प्रेम संबंध चलता रहा और किशोरी के परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को किशोरी ने तब हद कर दिया जब परिजनों के अरमानों का गला घोट वह युवक के घर जा धमकी। गैर बिरादरी की किशोरी को घर में देख युवक के परिजन भी सन्न रह गए। किशोरी किसी भी मायने में प्रेमी का साथ छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है।
----------------------
बहू के अस्मत का दुश्मन बना कलयुगी ससुर
मंझनपुर(ब्यूरो)। कौशाम्बी इलाके की एक विवाहिता के आबरू का दुश्मन कलयुगी ससुर बना हुआ है। आए दिन मौका पाते ही उसके साथ मनमानी का प्रयास करता रहता है। ससुर की करतूत विवाहिता ने पति के साथ घर के अन्य सदस्यों को बताई पर कोई भी उसकी एक सुनने को राजी नहीं हुआ। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की ग़ुहार लगाई।
-------------------------
विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश, फाड़े कपड़े
मंझनपुर(ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। रात विवाहिता छत पर 10 वर्षीय मासूम बेटी के साथ सो रही थी। दरिंदगी का विरोध करने पर युवकों ने विवाहिता को निर्वस्त्र करते हुए मासूम बेटी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
---------------------