फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड दरोगा के खाते से 2.47 लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड दरोगा के खाते से 2.47 लाख उड़ाए
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव का व्यक्ति हुआ ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बसेढ़ी गांव में रहने वाले एक रिटायर्ड दरोगा के खाते से साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड का कोड पूछकर 2.47 लाख रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। शनिवार को उसने ठगी की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बसेढ़ी निवासी आरके बदल रिटायर्ड दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया। इसके बाद कई किस्तों में खाते से 2.47 लाख रुपया पार कर दिया। मोबाइल पर धन निकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। एटीएम लॉक कराने के बाद उसने ठगी की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें