फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने युवक की जेब से उड़ाए 49 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की जेब से उड़ाए 49 हजार रुपये
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बा स्थित एसबीआई शाखा के भीतर हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। स्थानीय कस्बा स्थित एसबीआई शाखा के भीतर गुरुवार सुबह बदमाशों ने एक युवक की जेब से 49 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर देवछार गांव की गुड्डी देवी पत्नी सुखलाल गुरुवार सुबह अपने बेटे रमेश के साथ पैसा निकालने एसबीआई की सरायअकिल शाखा गई थी। उसने 49 हजार रुपया निकालकर रमेश को दे दिया। इसके बाद खाते का स्टेटमेंट लेने के लिए बैंक कर्मचारी के पास चली गई। इस बीच किसी ने रमेश की जेब से पूरी रकम पार कर दी। जेब कटी देख रमेश के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर मौजूद दूसरे ग्राहक सन्न रह गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

----
हैंडपंप पर नहाने को लेकर भिड़े, चार घायल
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बनी खास गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बनी खास गांव में गुरुवार सुबह हैंडपंप पर नहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बनी खास गांव का कल्लू गुरुवार सुबह अपने घर के पास लगे हैंडपंप पर नहाने गया था। इस दौरान पड़ोसी मुन्नीलाल भी स्नान करने वहां पहुंच गया। इन दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान इनके परिजन आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में मुन्नीलाल व राजन घायल हैं। वहीं कल्लू की तरफ से उसके परिवार के बृजेश और राजेश को चोट लगी है। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें