फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने साथियों संग महिला से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानपति ने साथियों संग महिला से किया रेप
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक जुलाई की शाम हुई घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से प्रधानपति ने साथियों संग मिलकर दुराचार किया। उलाहना देने गए उसके पति की पिटाई भी की। पीड़िता ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसपी से की है।
सरायअकिल क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि एक जुलाई की शाम वह घर पर अकेली थी। परिजन कहीं बाहर गए थे। इस दौरान प्रधानपति दो साथियों के साथ आया और पति के बारे में पूछताछ करने लगा। पीड़िता के मुताबिक उसने पति के खेत में होेने की बात बताई तो प्रधानपति व उसके साथी भीतर घुस आए। प्रधानपति और उसके साथ आए एक युवक ने बारी-बारी से विवाहिता से दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता का पति उलाहना देने गया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की। पीड़ित महिला का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद पांच दिन तक स्थानीय पुलिस उसे दौड़ाती रही। कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गवाह को दी जान से मारने की धमकी
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के निंदूरा निवासी रामसुख पुत्र स्व. रामस्वरूप ने बताया कि वह एक मुकदमे का गवाह है। इसी के चलते आरोपी उससे रंजिश रखता है। 18 अप्रैल को आरोपी ने उसको जान से मार डालने की धमकी दी थी। नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे उसका हौसला बढ़ गया है। वह अब पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की है। एसपी ने सैनी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें