फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के बहाने लूट ली नवविवाहिता की अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मदद के बहाने लूट ली नवविवाहिता की अस्मत
विज्ञापन

शनिवार को चरवा इलाके में हुई घटना,जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
चरवा इलाके में शनिवार की शाम मदद के बहाने एक युवक ने नवविवाहिता की अस्मत लूट ली। पति के बाजार जाने पर वह पैदल घर जा रही थी। घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार को पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। बताया कि चरई गांव के समीप बाइक से उतारने के बाद पति सब्जी लेने के लिए चला गया। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देते हुए गाड़ी में बैठा लिया। जब तक विवाहिता कुछ समझ पाती दरिंदा उसे सुनसान इलाके में ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची नव विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोप है कि दूसरे दिन वह पति के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने चरवा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
विवाहिता से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरायअकिल इलाके की एक विवाहिता के साथ रविवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शाम विवाहिता खेत से घर लौट रही थी। तभी सुनसान इलाके में युवक ने उसके साथ मनमानी का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन घर वाले उलाहना देने युवक के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। बुधवार को पीड़िता ने एएसपी से मामले की शिकायत की है।
---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें