फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक राजगीर की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव का दशरथ कुमार पटेल (55) पुत्र राम मनोहर पेशे से राजगीर था। गुरुवार सुबह वह साइकिल से खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में 440 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर पड़ा था। इस तार के समीप पहुंचते ही दशरथ करंट की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि टूटा हुआ बिजली का तार दुरुस्त कराने के लिए कई बार विभागीय अफसरों को पत्र दिया गया था। इसके बाद भी किसी ने सुनवाई नहीं की। इसी वजह से राजगीर की जान चली गई। पीड़ितों ने फिलहाल मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें