फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से 18 साल के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से 18 साल के युवक की मौत
विज्ञापन

नूरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा किया था रेफर
युवक ने रास्ते में ही तोड़ दिया दम
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हरनोटा पंचायत में एक युवक की सांप के डसने से मौत का मामला सामने आया है। युवक की पहचान विशाल (18) पुत्र जगदीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को विशाल घर के किसी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। रात को लगभग आठ बजे घर वापस आया। जैसे ही उसने घर से कुछ दूर नाले को पार किया तो उसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घर समीप होने से उसने जल्दी जल्दी घर पहुंचकर इसके बारे में अपने पिता को बताया। साथ ही पांव के ऊपर टांग को कस कर बांध दिया, ताकि जहर आगे न बढ़ सके। परिजन विशाल को इलाज के लिए तत्काल नूरपुर अस्पताल ले गए और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मगर टांडा पहुंचने से पहले ही विशाल की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। विशाल की मौत की खबर लगने पर पूरा हरनोटा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

बॉक्स
कॉलेज में पढ़ाई करने का सपना रह गया अधूरा
बताया जा रहा है कि विशाल ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। मंगलवार को ही उसने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज में दाखिला लिया था। गरीब परिवार से संबंध रखने वाला विशाल खुद मेहनत मजदूरी कर अपने पिता का हाथ बंटाता था। विशाल के पिता मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं । मगर युवा बेटे की आकस्मिक मौत ने तो परिवार की कमर ही तोड़ दी है। शोकाकुल परिवार को इस सदमे से उभर पाना कठिन है। बुधवार दोपहर बाद मृतक विशाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम पंचायत हरनोटा के प्रधान जगदीश चंद ने सरकार से उक्त गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें