फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर बनाया बंधक, दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला कचहरी से घर लौट रही युवती को कार सवार लोगों ने अगवा कर लिया। युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को तड़के हाईवे किनारे युवती लावारिस हालत में मिली। पुलिस की सूचना पर पहुंची मां ने घटना की नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली इलाके की एक युवती के साथ मारपीट हुई थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो युवती मंगलवार को जिला कचहरी में अपने अधिवक्ता से मिलने आई थी। कचहरी से वापस लौटने के दौरान वह मंझनपुर चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। बकौल युवती उस दौरान रिश्ते का भाई लगने वाले युवक ने उसे आवाज दी। वह उसके पास पहुंची ही थी कि पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसे दबोच कर कार में डाल लिया। रास्ते में रिश्ते का भाई गाड़ी से उतर गया और उसमें रिश्ते का मामा लगने वाला व्यक्ति सवार हो गया।

इसके बाद देवीगंज इलाके के एक मकान में उसे बंधक बनाकर रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। युवती विरोध न करे, इसके लिए उसे नींद की गोलियां जबरन खिलाई जाती थी। शुक्रवार की भोर युवती लगभग बेहोशी की हालत में सैनी कोतवाली के गुलामीपुर हाईवे पर दिखी तो किसी ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ के बाद उसकी मां को फोन कर घटना के बारे में बताया। युवती की मां का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की नामजद तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर मंझनपुर पवन त्रिवेदी का कहना है कि युवती को सैनी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में है। पता चला है कि परिवारिक विवाद को लेकर कहानी गढ़ी जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें