फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तडतड़ाहट से दहला गौरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गौरा गांव
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में कहासुनी के बाद दो पक्षों ने चलाईं हवा में गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)। सरायअकिल का गौरा गांव शुक्रवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। जमीन विवाद में दो पक्षों ने तीखी झड़प के बाद जमकर हवाई फायरिंग की। गोलियां दागते हुए हमलावर भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने पूछताछ करते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के अमिरसा गांव निवासी श्याम किशोर का गौरा गांव के अदालत से जमीनी विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि न्यायालय के फैसले के बाद शुक्रवार की शाम श्याम किशोर खेत की जुताई करने के लिए गए थे। इसी दौरान विपक्षी भी पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प के बाद जमकर हवाई फायरिंग हुई। दहशत फैलाने को लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट से गौरा गांव दहल गया। गोली की आवाज सुन गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। गोली दागने के बाद दोनो पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें