चोरी की दो बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार
टेवां चौकी पुलिस को गुरुवार सुबह मिली कामयाबी, दो आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली की टेवां चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो बाइक संग दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। दो शातिर फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
टेवां चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार रॉय गुरुवार सुबह धाता मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दो संदिग्ध बाइक सवार दिखे। पुलिस ने रोकना चाहा तो दोनों भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर देवेन्द्र कुमार सरोज पुत्र कमलेश कुमार निवासी गिरधरपुर थाना कोखराज व अजय कुमार पुत्र राकेश निवासी भदवां थाना कोखराज को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक वाहन का पेपर नहीं दिखा पाए। पूछताछ में पुलिस को बताया कि गाड़ियां चोरी की हैं। इन्हें सिराथू और मंझनपुर से करीब छह महीने पहले चुराया गया था। घटना को अंजाम देने में पवन कुमार पुत्र टमाटरलाल निवासी बालकमऊ थाना कोखराज व इसी थानाक्षेत्र के भदवां निवासी अरविंद सरोज पुत्र बांकेलाल भी शामिल थे। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।
फोटो नं. 13