फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के भीतर फंदे से लटकती मिली महिला की लाश
विज्ञापन

-पश्चिमशरीरा के कायमपुर गांव में मंगलवार की रात हुई घटना
-पति से झगड़ने के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के कायमपुर (दानपुर) गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। चर्चा है कि रात में पति से झगड़ने के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मंझनपुर कोतवाली के ऊनौ गांव की माया देवी की शादी दो साल पहले पश्चिमशरीरा के कायमपुर(दानपुर) गांव में गुड्डू से हुई थी। बताया जा रहा है कि सास-ससुर की मौत के बाद से पति-पत्नी अकेले घर में रहते थे। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसके बाद गुड्डू पड़ोसी के घर चला गया। आधी रात वह घर लौटा तो देखा माया का शव फंदे से लटक रहा था। पत्नी की लाश देख उसके होश उड़ गए। युवक की चीख पुकार सुन कर घर-परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। चर्चा है कि पति से झगड़ने के बाद विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। विवाहिता ने खुद फंदे से लटक कर जान दी है।
विज्ञापन



प्रसव के बाद नवजात की थमी सांसे
-एंबुलेंस में प्रसूता ने जना था बच्चा, अस्पताल कर्मी की लावरवाही से हुई बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/उदिहिन। सिराथू सीएससी में मंगलवार की रात प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। रात प्रसूता ने एंबूलेंस में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मी की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने चिकित्साधीक्षक से की है।
विज्ञापन

सिराथू के महदापुर गांव निवासी इन्द्रेश की पत्नी सीमा को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा के बाद एंबूलेंस से सीएचसी ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि धमावां गांव के समीप प्रसूता ने एंबूलेंस में ही एक बच्चे को जन्म दिया था । प्रसव के बाद एंबुलेंस कर्मी प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी ने भर्ती की पर्ची बनाने से इंकार कर दिया। इलाज के आभाव में नवजात की सांसे थम गई। बच्चे की मौत के बाद परिजन आग बबूला हो गए। कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अस्पताल के अन्य कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित परिवार ने चिकित्साधीक्षक से मामले की शिकायत कर दोषी कर्मी को हटाए जानें की मांग की। मामले में चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें