छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
-हालत नाजुक, इलाहाबाद रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू कस्बे में शुक्रवार की शाम को कोचिंग जा रहे एक छात्र को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।
रामपुर धमांवा निवासी प्रदीप कुमार (19) पुत्र रामचंद्र इंटरमीडिएट का छात्र है। वह साइकिल से शुक्रवार शाम कोचिंग पढ़ने के लिए निकला। सिराथू कस्बे में धाता रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने के कारण उसको इलाहाबाद स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।