फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड न देने पर कारोबारी को पीटकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइड न देने पर कारोबारी को पीटकर लूटा
विज्ञापन

-दबंग के खिलाफ कारोबारी ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। सैनी कोतवाली के धुमाई में शुक्रवार देर शाम कारोबारी मनीष कुमार को ट्रैक्टर से साइड न देने पर बेरहमी से पीटा। साथ ही उसको घायल कर नगदी व मोबाइल लूट लिया। कारोबारी ने दबंग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

धुमाई निवासी मनीष कुमार पुत्र ओम प्रकाश कारोबारी है। शुक्रवार शाम को मढ़ीपुर गांव से ट्रैक्टर में कना लदवाकर अपने घर जा रहा था। धुमाई गांव जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचा। पीछे से सफारी व स्कार्पियो सवार दबंग पहुंच गए। सफारी सवार लोगों ने साइड मांगा। रास्ता संकरा होने के कारण मनीष का चालक जगह नहीं दे पाया। इससे नाराज दबंगों ने पहले चालक को पीटा। विरोध करने पर मनीष कुमार को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसका पांच हजार रुपये नगद और मोबाइल भी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दबंग चले गए। मनीष ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली के अजुहा चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है। साइड न देने को लेकर मारपीट हुई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें