फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में मजदूर की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पेरई निवासी एक मजदूर की मंगलवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह शव घर के भीतर चारपाई के नीचे मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


पेरई निवासी कृष्णा कुमार (39) पुत्र अमृतलाल ठेले पर मकई बेचकर परिवार का खर्च चलाता था। इसके अलावा मजदूरी भी करता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात खाने के बाद वह सो गया। सुबह चारपाई के नीचे उसकी लाश मिली। यह देख परिवार वाले दहाड़े मारकर रो पड़े। कृष्णा की मौत कैसे हुई ? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। परिजन मौत की वजह की जानकारी होने से ही इनकार कर रहे हैं। परिवार वालों के मुताबिक मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए उन्होंनं पुलिस को खबर की थी। पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें