फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

-चरई गांव के समीप सोमवार सुबह हुई घटना, कोहराम
-ग्रामीणों ने कार समेत चालक को किया पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा के चरई गांव के समीप सोमवार सुबह बेकाबू कार नेे सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार समेत हिरासत में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
चरवा थाना क्षेत्र के चरई गांव की दुईजी देवी (50) पत्नी दशरथ लाल सोमवार की सुबह मवेशियों को बाग में बांधने जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह सड़क पार करने लगी उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोेग घटनास्थल की ओर दौड़े। जब तक गांव के लोग महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। महिला के मौत की खबर परिजनों को हुई तो भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार चालक बबलू निवासी चरई को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




उपद्रवियों ने बाप-बेटे को पीटकर किया लहूलुहान
चायल (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव का जवाहर लाल गरीब मजदूर है। सोमवार की शाम वह मजदूरी करके घर लौटा। थोड़ी देर बाद गांव की एक दुकान पर चाय पीने के लिए पहुंच गया। बताया कि इसी दौरान गांव के दो उपद्रवी युवकों ने चाय पिलाने को कहा तो इंकार कर दिया। इस पर हमलावरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पिता को पिटता देख बेटा राजेन्द्र बीच-बचाव करने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।



ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
-सोमवार की दोपहर मनौरी क्रासिंग के समीप हुई घटना, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। मनौरी रेलवे क्रांसिग के समीप सोमवार की दोपहर एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार की दोपहर मनौरी रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर पुलिस को सफलता नहीं मिली। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कयास है कि महिला आस-पास के ही किसी गांव की होगी। घरेलू विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाया होगा। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि महिला के शव की पहचान कराई गई थी पर कोई भी पहचान नहीं सका था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें