फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में दलित किशोरी की गला घोटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के बिसारा गांव में रविवार रात एक दलित किशोरी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामा की तहरीर पर लड़की के मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिसारा गांव की एक 16 वर्षीय लड़की रविवार रात परिजनों संग पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान गायब हो गई। परिवार वालों ने रातभर हर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन का सुराग नहीं लगा। इसके बाद सोमवार सुबह गांव में ही सरकारी नलकूप के समीप उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता कोखराज इंस्पेक्टर के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि किशोरी की शादी इलाके के ही भदवां निवासी सीताशरण से तय हुई थी। महीने भर पहले मंगनी भी हो चुकी है। मंगेतर ने रात को फोन कर मिलने के लिए किशोरी को सड़क किनारे बुलाया था। इसी के बाद वह गायब हुई। मृतका के मामा ने मंगेतर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस गिरफ्तार करके उससे पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की के दाहिनी आंख सहित पूरे चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि गला घोटकर हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट से ही रेप अथवा गैंगरेप की पुष्टि हो पाएगी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतका के भाई का कहना है कि रात को बहन के मंगेतर ने उसे फोन करके बताया था कि लड़की को चार लोग जबर्दस्ती खेत की ओर घसीट ले गए हैं। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन और तेज कर दी। मंगेतर भी साथ में खोजता रहा। सुबह लाश मिली। लड़की को घसीट ले जाने का मंगेतर ने विरोध क्यों नहीं किया ? किया तो आरोपियों ने उसे ऐसे कैसे जाने दिया ? ये सवाल मंगेतर को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। वहीं एसपी का कहना है कि दुराचार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें