फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में आग का गोला बनी युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में आग का गोला बनी युवती, मौत
विज्ञापन

-घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल(कौशाम्बी)। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की रात एक विवाहिता घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में जल मरी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सरायअकिल कस्बा निवासी हिमांशु सिंह बड़े काश्तकार हैं। उनकी शादी दो साल पहले एमपी के जबलपुर शहर की निधि (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद साल भर तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इस बीच विवाहिता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। पर, इधर कुछ महीने से निधि को ससुराली छोटी-छोटी बात पर ताना देने लगे थे। रोज-रोज की घरेलू कलह से आजिज विवाहिता शुक्रवार रात घर के बाथरूम में आग का गोला बन गई। चीख-पुकार सुनकर जुटे परिजनों और पड़ोसियों ने आननफानन आग बुझाते हुए गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल उमाशंकर यादव ने बताया कि फिलहाल उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विवाहिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन




ट्रेन के सामने कूदकर किशोरी ने दी जान
-मृतका के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
-बगैर पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कोखराज निधियावां गांव के समीप शुक्रवार शाम गिरधरपुर गांव की एक किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। खोजते हुए घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव की एक किशोरी शुक्रवार शाम दौड़ते हुए निधियावां गांव के समीप पहुंची। बताया जा रहा है कि कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी। ट्रेन की जद में आने से उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग घटना की जानकारी पुलिस को देते मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को लेते हुए परिजन घर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए ही शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें