फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने आग लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के संभुई गांव में शुक्रवार सुबह एक छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


संभुई गांव की श्रीमती (18) पुत्री शिवबली इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह घर के भीतर ही मिट्टी का तेल छिड़ककर उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिवार वाले छात्रा को अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं।

घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया । इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें