फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में ठंड ने ली दो बुजुर्गो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चायल। तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन को खबर दिए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

तहसील के कोटिया गांव निवासी रामराज पुत्र साधव की गुरुवार को ठंड लगने से मौत हो गई। रामराज खेती करके परिवार का पेट पालता था। रामराज के बेटे कल्लू ने बताया कि गांव के बाहर नहर के किनारे उसका खेत है। पिता वहीं पर झोपड़ी डालकर रहते थे। गुरुवार की रात उन्होंने खेत की सिंचाई के लिए पानी लगाया था। इसी दौरान ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां रामराज की मौत हो गई। इसी तरह कसेंदा गांव के देवी प्रसाद पुत्र लोचन (60) ईट भट्ठे में पथाई का काम करता था। गुरुवार को ईंट भट्ठे में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दिए बगैर शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें