फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की टक्कर से वृद्ध जख्मी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की टक्कर से वृद्ध जख्मी, गंभीर
विज्ञापन

सिराथू (ब्यूरो)। इलाहाबाद के किसौरा फूलपुर गांव निवासी सुखदेव (70) पुत्र उमाशंकर मंगलवार को किसी काम से सिराथू आया था। शाम वह ट्रेन से घर जाने के लिए रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जांच पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख वृद्ध को इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

कचहरी परिसर से फरियादी की बाइक चोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी राजकुमार पुत्र हरीलाल बुधवार को मुकदमे की पैरवी में मंझनपुर आया था। बताया कि कचहरी परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद वह न्यायालय चला गया। थोड़ी देर बाद बाहर निकला तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर मंझनपुर पुलिस को दे दी है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दंपति को पड़ोसी ने पीटकर किया मरणासन्न
खेत में जानवर जाने को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट, केस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)। पिपरी के चलौली गांव में बुधवार की दोपहर दबंगों ने दंपति को पीटकर मरणासन्न कर दिया। खेत में जानवर जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव निवासी गोकुल प्रसाद ने सुअर पालन कर रखा है। बताया जा रहा है कि गोकुल की सुअर बुधवार की सुबह पड़ोसी के खेत में चली गई। जिसे लेकर पड़ोसी से उसका विवाद हो गया। कहासुनी के बाद घर पर हमला बोलते हुए पड़ोसी ने गोकुल और उसकी पत्नी राधा देवी को बेरहमी से पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। दंपति को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर दंपति को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायल दंपति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता राधा देवी की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बेखौफ चोरों की धमकी से सहमा युवक
चायल (ब्यूरो)। पिपरी के दरियापुर गांव निवासी ज्ञान सिंह के घर से 20 दिन पूर्व बेखौफ चोरों ने लाखाें की संपति पार कर दिया था। संपत्ति बंटवारे को लेकर चोरों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी ज्ञानसिंह को हुई। तो उसने नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बुधवार को भुक्तभोगी ने सीओ चायल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें