फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 28 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 28 लाख का नुकसान
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे भक्तन का पूरा गांव में रविवार रात हुई घटना
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी नहीं कर पाईं आग पर काबू
फोटो नं.02
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय से सटे भक्तन का पूरा गांव स्थित एक कबाड़ गोदाम में रविवार रात शार्ट-सर्किट से भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से तकरीबन 28 लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां सोमवार शाम तक आग पर काबू नहीं पा सकीं। तहसील प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।
भक्तन का पूरा निवासी महनूर हैदर कबाड़ खरीदने और बेचने का थोक काम करते हैं। गांव में ही उन्होंने कबाड़ की गोदाम बना रखी है। इसमें तकरीबन 20 मजदूर काम करते हैं। रविवार रात सभी घर चले गए थे। इस दौरान शार्ट-सर्किट से गोदाम में आग लग गई। भीषण आग की लपट और धुएं का गुबार देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन सूचना फायर स्टेशन मंझनपुर को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड मंझनपुर की गाड़ी आग बुझाने में कामयाब नहीं हुई तो पश्चिमशरीरा व सैनी से तीन अन्य गाड़ियां बुलाई गईं। सुबह 10 बजे तक अग्निशमन कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश करते रहे। लपटों पर काबू पाने के बाद वे लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम तक पूरी तरह आग बुझ नहीं सकी। बीच-बीच से धुआं निकल रहा था। आसपास लगे सबमर्सिबल से कर्मचारी इसपर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग से करीब 28 लाख रुपया कीमत का कबाड़ जलकर राख हो गया है। एक प्रेशर मशीन, टीन शेड तथा ट्रांसफार्मर भी जल गया। मामले में मंझनपुर एसडीएम सतीश चंद्र का कहना है कि घटना की जांच के निर्देश कानून गो को दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

-----

गुंडा टैक्स वसूली पड़ी महंगी, एफआईआर
तिल्हापुर मोड़ बाजार में दिखाते थे दादागीरी, शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। तिल्हापुर मोड़ बाजार में गुंडा टैक्स वसूली करना दो दबंगों को महंगा पड़ गया। मामले की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन

पिपरी इलाके के पेरई निवासी राकेश पुत्र अंबिका ने बताया कि तिल्हापुर गांव के जगदीश और विनय स्थानीय बाजार में गुंडा टैक्स वसूली करते हैं। वाहन चालकों के साथ ठेले वालों से भी जबरन रुपया वसूलते हैं। नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए पिटाई करते हैं। आम लोगों को भी परेशान करते हैं। इनके आतंक से बाजार वासियों का जीना दूभर हो गया है। राकेश ने हफ्ते भर पहले इसकी शिकायत पिपरी पुलिस से की थी। जांच के बाद रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें