फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीट कर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दहेज के लिए ससुरालियों ने एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। अदालत के आदेश पर करीब छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के अमीनपुर संवरों गांव निवासी मकसूद ने अपनी बेटी कैसर जहां की शादी चरवा कोतवाली के सिरियावां मलाक भायल गांव में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बाबत कैसर ने मायके वालों को बताया तो वह ससुरालियों को समझाया। इसके बाद भी ससुराल वाले मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि पिछले साल फरवरी में ससुरालियों ने कैसर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो कैसर ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
------
हनुमत पॉली क्लीनिक में पकड़ी गई बिजली चोरी, केस
मीटर बाईपास कर क्लीनिक में की जा रही जा रही थी बिजली चोरी
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला अस्पताल के सामने संचालित हनुमत पॉली क्लीनिक में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने का मामला सामने आया है। मंझनपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विनम्र पटेल ने चोरी पकड़ी है। जेई की तहरीर पर क्लीनिक संचालक डॉ. अवधेश पांडेय के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने डॉ अवधेश पांडेय ने क्लीनिक खोल रखी है। क्लीनिक संचालन के लिए उन्होंने 20 किलोवाट का बिजली कनेक्शन भी लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने खराबी का हवाला देकर बिजली विभाग से मीटर बदलने का आवेदन किया। चूंकि कुछ ही दिन पहले मीटर बदला गया था। इसलिए विभाग को गड़बड़ी की आशंका हुई। सोमवार को एसडीओ धीरज यादव की अगुवाई में जेई विनम्र पटेल और एई (मीटर) अविनाश अग्रहरि की टीम निरीक्षण करने पहुंच गई। निरीक्षण में पाया गया कि मीटर फुंका था। मीटर को बाईपास कर क्लीनिक में बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर अवर अभियंता ने मंगलवार को क्लीनिक संचालक के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दे दी। नगर कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें