फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, 8 घायल
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के समीप शुक्रवार रात हुई घटना, कोहराम, घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/अजुहा। दोआबा के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में शुक्रवार रात एक प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। छात्र की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा कस्बे का सुधीर गुप्ता (22) पुत्र रामप्रसाद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शुक्रवार रात वह प्रयागराज से घर जा रहा था। अजुहा कस्बे के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छात्र छिटककर नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रक उसको रौंदते हुए गुजर गया। हादसे में मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह चरवा के पकसराई गांव का नामचीन अपनी बीवी अनुष्ठा, बेटी प्रतिष्ठा व बेटे सतीश के साथ ससुराल पूरामुफ्ती गया था। लौटते वक्त चरवा चौराहे के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर चायल निवासी प्रदीप तथा सुधीर सवार थे। दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। ऐसे ही करारी निवासी संजीत देर रात अपनी बहन मनोरमा के साथ प्रयागराज से लौट रहा था। म्योहर के समीप अचानक सामने आए मवेशी को बचाने मे उसकी बाइक पलट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें