सिराथू(कौशाम्बी)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर धुमाई गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल की ओर दौड़े। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
सैनी कोतवाली के धुमाई गांव की रहने वाली आरती देवी (36) पत्नी गुलाब चंद्र बृहस्पतिवार को घर से खेत जाने के बहाने निकली थी। घर से रेलवे लाइन की ओर पहुंची विवाहिता कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया।
चपेट में आने से विवाहिता के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विवाहिता ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत
पारिवारिक कलह से आजिज आकर खुदकुशी करने की चर्चा, परिजनों में कोहराम