फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्ध चौकीदार की मौत
विज्ञापन

रामपुर धमावां गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू(कौशाम्बी)। धाता-सिराथू मार्ग पर रामपुर धमावां गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध चौकीदार को कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव निवासी रामलाल (60) पुत्र बोधि चौकीदार है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह किसी काम से सिराथू बाजार गया था। काम निपटाने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के समीप जैसे ही पहुंचा इसी दौरान धाता की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्ध चौकीदार को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई चौकीदार की मौत से घर वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

-----------------------
दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
सरायअकिल(ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव निवासी बृजभूषण यादव(40) पुत्र रोशन लाल 26 जनवरी को सरायअकिल से घर लौट रहा था। तरनी-तरना गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से युवक घायल हो गया। जिसका इलाज इलाहाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव सुबह गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोपहर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से पत्नी शांतिदेवी और बेटी प्रियंका, बेटा प्रियांशु के साथ बूढे मां-बाप का रो-रोकर हाल बेहाल है।
-----------------------
पड़ोसन के घर बरपा दबंगों का कहर
-तोड़फोड़ करते हुए बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली के बहादुरपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह दबंगों ने पड़ोसन के घर जमकर उत्पात मचाया। घर में घुस तोड़फोड़ करते हुए विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। चीख पुकार सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बहादुरपुर गांव की सोनम पत्नी साबिर का पट्टीदारों ने जमीनी विवाद चल रहा है। इसी खुन्नस में बृहस्पतिवार की सुबह दबंगों ने कहासुनी के बाद घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने सोनम को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। पड़ोसन की चीख पुकार सुन घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक तो गांव के लोग बीच बचाव करने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। महिला को बेसुध देख लोगों ने हस्तक्षेप पर हमलावर कहीं भी शिकायत पर जान से मारने कीधमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। दबंगों की पिटाई के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें