फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर । मंझनपुर क्षेत्र की एक 17 वर्षीय लड़की का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दो दिन पहले इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर प्रतिबंध लगा दिया। फटकारने के साथ किशोरी का मोबाइल भी छीन लिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर सोमवार रात किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिवार वालों ने किशोरी को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने इलाहाबाद के बाद किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें