चायल। पिपरी क्षेत्र के चलौली निवासी राजरानी पत्नी ललऊ प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह वह महुआ बीनने बाग गई थी। वहां महुए की चोरी का आरोप लगाकर पड़ोसी गालियां देने लगा। विरोध करने पर परिजनों संग मिलकर उसने पिटाई कर दी। महिला को पिटता देख उसका पति बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसे भी लाठी-डंडे से पीटा गया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।