फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के नगदी व जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक के नगदी और जेवर उड़ाए
विज्ञापन

दशहरा पर्व के लिए बच्चों को छोड़ने इलाहाबाद गया था भुक्तभोगी
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। कोखराज के भरवारी में किराए के मकान में रह रहे शिक्षक की हजारों रुपये की संपत्ति चोर गुरुवार रात उठा ले गए। शिक्षक गुरुवार को अपने परिजनों को छोड़ने इलाहाबाद गया था। देर रात लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। शिक्षक ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के धूमनगंज निवासी संदीप सोनकर पुत्र रामजी सोनकर सरकारी विद्यालय में शिक्षक है। वह परिवार समेत भरवारी में एक निजी अस्पताल के समीप किराए के मकान में रहते हैं। गुरुवार को संदीप अपनी पत्नी व बच्चों को दशहरा पर्व के लिए इलाहाबाद छोड़ने गए थे। रात करीब 11 बजे वह घर लौटे तो देखा सारा सामान अस्त-व्यस्त था। दरवाजा तोड़कर चोर सभी सामान उठे ले गए थे। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोखराज थाने की पुलिस ने जांच की तो संदीप ने बताया चोर एलसीडी टीवी, कलाई घड़ी, दो सोने के टप्स, नाक की दो कील आदि के साथ 25 सौ रुपये नगद उठा ले गए हैं। संदीप ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि वह मकान खाली करने का जबरन दबाव बना रहा था। इंकार करने पर धमकी दी थी कि देखता हूं यहां कैसे रह लोगे। पुलिस मामले में नामजद व्यक्ति की गतिविधि खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें