फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई विवाहिता से सरेशाम गैंगरेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से गैंगरेप के प्रयास में दो नामजद
विज्ञापन

-तीन महीने पहले खेत में गई विवाहिता के साथ करारी इलाके में हुई थी घटना
-अदालत के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
करारी इलाके में विवाहिता के साथ हुए गैंगरेप के प्रयास के मामले में तीन महीने बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता तीन महीने पर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवक अकेली देख दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए और दरिंदों ने सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर दरिंदे उसकी पिटाई कर भाग निकले। परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता दूसरे दिन थाने पहुंची पर कोई सुनवाई नहीं की गई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। रविवार को अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने आरोपी सतीश समेत दो लोगों के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के भेज दिया है। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
किशोरी से दुराचार की कोशिश, पिटाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार की शाम मवेशियों को चारा डालने पशुशाला गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दबोचकर मनमानी करने लगा। शोर मचाने और विरोध करने पर युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर चौकी गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की शिकायत सैनी एसओ से की। एसओ ने चौकी प्रभारी को को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
--------------------
स्कूल गई छात्रा लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी स्थानीय स्कूल में इंटर की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। देर शाम छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पर कहीं छात्रा का पता नहीं चला। खोजबीन के बाद पीड़ित पिता थाने पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खेत गई किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अकेली देख गांव के एक युवक ने उसे दबोचकर दुराचार का प्रयास करने लगा। युवक का दुस्साहस देख किशोरी आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें