फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के आतंक से पलायन को मजबूर महिला डॉक्टर का कुनबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों के आतंक से पलायन को मजबूर महिला डॉक्टर का कुनबा
विज्ञापन

- नगर कोतवाली के नारा गांव का मामला, कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव में रहने वाली एक दलित महिला डॉक्टर दबंगों के आतंक से परिवार सहित पलायन करने को मजबूर हो गई है। दो दिन पहले पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर उसकी व उसके माता-पिता की पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
नारा गांव की पूजा विश्वास आयुर्वेद चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि घर के पास ही उनकी जमीन खाली पड़ी है। इस पर दो दिन पहले मां निभा विश्वास निर्माण करा रही थी। डॉक्टर के मुताबिक तभी पड़ोसी दबंग लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए और निर्माण कार्य रुकवा दिया। मजदूरों को गाली-गलौच करते हुए भगा दिया। साथ ही नवनिर्मित दीवार भी ढहा दी। डॉक्टर की मां ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची डॉक्टर और उनके पिता अधोरचंद्र को भी पीटा गया। बताया कि सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस कार्रवाई के बजाए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की नसीहत देकर लौट गई। शिकायती पत्र दिए जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसे लेकर डॉक्टर का कुनबा सहमा हुआ है। डॉक्टर ने गांव छोड़कर चले जाने की बात कही है। मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

----
लव मैरेज के बाद बीवी को कर रहा प्रताड़ित
अजुहा। फतेहपुर जिले के एक युवक का सैनी इलाके में ननिहाल है। ननिहाल की पूरी प्रापर्टी उसे ही मिली है। लिहाजा वह काफी दिनों से यहीं रहता है। बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले उसने पड़ोस की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद अब वह बीवी को प्रताड़ित कर रहा है। सोमवार को भी बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता ने अजुहा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

----
कोर्ट में लगी कियोस्क मशीन
मंझनपुर। जनपद न्यायालय परिसर में सोमवार को कियोस्क मशीन लगा दी गई। इसके माध्यम से अब वादकारी और अधिवक्ता एक क्लिक पर मुकदमे की स्थिति जान सकेंगे। सिस्टम अधिकारी और सिस्टम सहायक संदीप कुमार पांडेय ने सोमवार को ही न्यायालय सभागार में वकीलों तथा वादकारियों को ई-कोर्ट सर्विस के बारे में विशेष जानकारी दी। बताया कि यह अत्याधुनिक सुविधा है। इससे कोर्ट का चक्कर काटने से फुर्सत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें